अंतिम संस्कार की तैयारी के वक़्त आंखे खुली और मुस्कुरा कर जिंदा हो गया मुर्दा


जिस शख्स के लिए परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे, उसमें अचानक ही जान वापस आ गई। यह जान के आपको कैसा लगे। ऐसी ही एक घटना सामने आई है, जानकारी के अनुसार, एमपी के खरगोन जिले के सुरेश दरबार (55) का स्वास्थ्य खराब हो गया था। उन्हें तेज घबराहट के साथ बीपी असंतुलित होने पर तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। यहां से उन्हें इंदौर रेफर कर दिया गया।  

यह भी पढ़े : महिला ने किया यमराज से मिलने का दावा, मौत के 10 घंटे बाद जागी...!

वहा सुरेश को एक निजी अस्पताल में ले गए, निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि सुरेश की हालत काफी नाजुक है। इलाज शुरू किया गया और एडवांस राशि भी जमा कर दी गई, लेकिन इस दौरान डॉक्टरों ने दोबारा निरीक्षण करने के बाद सुरेश को मृत घोषित कर दिया। इस सूचना से दुखी बेटों ने घर पर इसकी जानकारी दी।

जानकारी मिलने के बाद घर पर अंतयेष्टि की तैयारी की जाने लगी और शव को इंदौर से वापस खरगोन लाया जाने लगा, लेकिन रास्ते में ही अचानक सुरेश के शरीर में हलचल हुई और उन्होंने आंखें खोल दी। घर पहुंचे तो अपने ही अंतिम संस्कार की तैयारी देख सुरेश भी मुस्कुरा दिए। वहीं सुरेश को मुस्कुराता और सकुशल देख परिवार भी हैरान होने के साथ-साथ खुश हो उठा।

यह भी पढ़े : इच्छाधारी नागिन का हुआ पुनर्जन्म, साथी नाग के लिए बेबश

Post a Comment

और नया पुराने