राशिफल: जानिये कैसा रहेगा आपका 9 अगस्त का दिन


मेष :- आपको आज सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी। परिवार एवं दांपत्यजीवन में सुख-संतोष का अनुभव करेंगे। रोमांस की पराकाष्ठा का अनुभव होगा। मौज-मस्ती और मनोरंजन से भागीदारी में लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा मेल-जोल रहेगा।

वृषभ :- आज वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। किसी का मजाक उड़ाने से बचें। गलतफहमी पैदा होगी। मौज-शौक तथा मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। तबीयत का ध्यान रखें। दुर्घटना से बचें। मानसिक उन्मत्तता बहुत सी समस्याएँ पैदा कर सकती है। सावधानी बरतें।

मिथुन :- आज के दिन सर्वत्र लाभ ही लाभ है। पारिवारिक सुख- शांति बनी रहेगी। पत्नी के पीछे खर्च होगा। अविवाहित लोगों के विवाह की संभावना है। व्यापार एवं नौकरी में आय बढ़ेगी। घर में शुभ- प्रसंगों का आयोजन होगा। प्रियजनों का मिलन आनंददायक होगा।

यह भी पढ़े : यदि जेब रहती हैं खाली तो करें ये आसान से उपाय फिर देखे कमाल

कर्क :- आज शारीरिक-मानसिक स्वस्थता का अभाव होगा। छाती में दर्द या अन्य किसी विकार से परेशानी अनुभव होगा। परिवार में सदस्यों के साथ उग्र वाद-विवाद होगा। शहर में मानहानि न हो, उसका ध्यान रखें। स्त्री वर्ग तथा पानी से कोई मुसीबत खड़ी होने की संभावना है।

सिंह :- आज तन-मन से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। पड़ोसी और भाई-बंधुओं के साथ के सम्बंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। छोटा प्रवास होगा। भाग्यवृद्धि के लिए अवसर सामने आएगा।

कन्या :- दुविधापूर्ण मानसिक वृत्ति रहेगी। नकारात्मक विचार मन की अस्वस्थता बढ़ाएँगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी या मनमुटाव होगा। अनावश्यक खर्च होगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा।

यह भी पढ़े : रात में की गई यह गलतियां आर्थिक परेशानी का कारण बनती हैं

तुला :- वर्तमान समय में आप खूब अच्छी तरह आर्थिक आयोजन पूरा कर सकेंगे। आज आपकी कलात्मक और सृजनात्मक शक्ति श्रेष्ठतम रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से तंदुरुस्त रहेंगे। दृढ़ विचार और आत्मविश्वास से कार्य पूरे कर सकेंगे। भागीदारों के साथ मेल-मिलाप रहेगा।

वृश्चिक :- आज दिन के समय आमोद-प्रमोद तथा मनोरंजन के पीछे पैसे खर्च करेंगे। मानसिक चिंता और शारीरिक तकलीफों से परेशान होंगे। असंयमित वाणी या व्यवहार झगड़े- झंझट का कारण बन सकता है। कुटुंबीजनों और स्नेहियों के साथ अनबन रहेगी।

धनु :- आज का दिन आपके लिए लाभदायक होगा। गृहस्थजीवन में सुख-शांति रहेगी। प्रिय व्यक्ति के साथ का मिलन यादगार रहेगा। प्रेम के सुखद क्षण का आनंद ले सकेंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे। उच्च पदाधिकारी और बुजुर्गों की कृपादृष्टि रहेगी। मित्रों के सुंदर पर्यटन का आयोजन होगा।

यह भी पढ़े : जन्म के महीने से खुल जाते हैं लड़कियों के कई राज जानिए कैसे 

मकर :-  व्यापार-धंधे के क्षेत्र में लाभ होगा। वसूली, प्रवास, आय आदि के लिए शुभ दिन है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी या नौकरी में उच्च पदाधिकारियों द्वारा आपके काम की प्रशंसा होगी। पदोन्नति के योग की संभावना बढ़ेगी। पिता से लाभ होगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कुंभ :- आज आपको तबीयत में बेचैनी, थकान रहेगी। परंतु मानसिक स्वस्थता बनाए रख सकेंगे। शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। जिससे काम करने में उत्साह नहीं रहेगा। ऑफिस तथा काम-काज की जगह उच्च पदाधिकारियों की नाराजगी का शिकार बनना पड़ेगा।

मीन :- स्वास्थ्य के संबंध में विशेष ध्यान देने के लिए गणेशजी कहते हैं। बीमारी के पीछे खर्च करने पड़ेंगे। अचानक धन खर्च होगा। अन्य कामकाज में भी आपको थोड़ी प्रतिकूलता का अनुभव करना पड़ेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव की संभावना है। इसलिए संभलकर बोलें।

Post a Comment

और नया पुराने