वृषभ :- शुभकार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। परिश्रम का अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने के बावजूद आपके काम में तत्परता और कुशलता आपकी प्रगति में सहायक होंगे। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। प्रिय व्यक्ति की मुलाकात संभव हो सकेगी।
मिथुन :- दुविधा में उलझा हुआ आपका मन महत्त्वपूर्ण निर्णय नहीं ले सकेगा। वैचारिक तूफानों से मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे। अत्यधिक भावनाशीलता आपकी दृढ़ता को कमजोर करेगी। पानी तथा अन्य तरल पदार्थों से सावधान रहें। परिवार या जमीन से संबंधित मामलों पर चर्चा और प्रवास टाले।
यह भी पढ़े : मेहनत करने पर भी सफलता साथ नहीं देती तो अपनाएं ये 5 उपाय
कर्क :- शारीरिक और मानसिक ताजगी के साथ घर में भी आनंद का वातावरण रहेगा। दोस्तों से लाभ होगा। शुभ कार्य का आरंभ करने के लिए अनुकूल समय। कार्य सफलता और प्रिय व्यक्ति के साथ होने से आप आनंदित रहेंगे। आर्थिक लाभ और भाग्य वृद्धि की संभावनाएं हैं।
सिंह :- पारिवारिक सदस्यों के साथ सुख-शांति से दिन व्यतीत होगा। उनका सहयोग मिलेगा। स्त्री मित्रों से विशेष मदद प्राप्त कर सकेंगे। अपनी प्रभावशाली वाणी से लोगों का ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा। उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। निर्धारित कार्यों में कम सफलता मिलेगी।
कन्या :- आज का दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगे। लक्ष्मीदेवी की कृपा आप पर बनी रहेगी। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंददायी भेंट होगी। प्रवास भी आनंदप्रद रहेगा।
ये भी पढ़े : इन 3 कामो को कभी अधूरा नहीं छोड़ना चाहिए नही तो...
तुला :- आज के दिन जरा सा भी असंयमित और अनैतिक व्यवहार आपको तकलीफ में डाल सकते हैं। दुर्घटना से बचें। वाणी की शिथिलता उग्र तकरार कराएँगी, ऐसी संभावना है। मनोरंजन या घूमने-फिरने के पीछे पैसे खर्च होंगे। कामेच्छा प्रबल रहेगी।
वृश्चिक :- नौकरी-धंधे या व्यवसाय में लाभ प्राप्ति होगी। मित्रों के साथ मुलाकात, प्रवास का आयोजन करेंगे, विवाहोत्सुक युवक-युवतियों के विवाह के लिए सुनहरे अवसर आएंगे। स्नेहीजनों एवं मित्रों की तरफ से सौगात मिलेंगे। उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि बनी रहेगी।
धनु :- आज का दिन शुभ फल प्रदान करनेवाला है। गृहस्थजीवन में आनंद छाया रहेगा। प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्त होगी। ऊपरी अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। पिता और बड़ों से लाभ होने की संभावना है। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रवास हो सकता है। कार्यभार में वृद्धि होगी।
यह भी पढ़े : शरीर के इन अंगों पर तिल का होना कामुकता की निशानी
मकर :- आज का दिन आपके लिए अनुकूलता और प्रतिकूलता से मिश्रित फलदायी रहेगा। बौद्धिक कार्य और व्यावसायिक क्षेत्र में आप नए विचारों से प्रभावित होंगे और उन्हें अपनाएंगे। सृजनात्मक क्षेत्र में सृजनशक्ति का भी आप परिचय देंगे। फिर भी मानसिक रूप से आप का स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा।
कुंभ :- अनैतिक कृत्यों से दूर रहने की गणेशजी सलाह देते हैं। वाणी पर संयम रखिएगा। इससे पारिवारिक घर्षण को आप टाल सकेंगे। प्रत्येक व्यक्ति, वस्तु या घटना को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखिएगा। खर्च अधिक होने के कारण धन का संकट रहेगा। क्रोध पर संयम रखिएगा।
मीन :- दैनिक कार्यों में से छूटकर आज बाहर घूमने-फिरने और मनोरंजन प्रवृत्तियों के लिए समय निकालेंगे। परिवारजन और मित्रो का भी इस प्रवृत्तियों में समावेश करेंगे, जो कि उनके लिए भी आनंदप्रद रहेगी। शारीरिक और मानसिकरूप से आप दिनभर प्रफुल्लित रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें