राशिफल: जानिये कैसा रहेगा आपका 6 अगस्त का दिन


मेष (Aries): आज शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा तथा मानसिक रूप से भी प्रसन्नता रहेगी। काल्पनिक दुनिया की सैर द्वारा आप अपनी सृजनशक्ति में नयापन का संचार करेंगे। साहित्यकला के क्षेत्र में भी आप अपनी सृजनात्मकता प्रस्तुत करेंगे।

वृषभ (Taurus): आज आपको वाणी और वर्तन पर संयम बरतने की आवश्यकता है। जलाशय से दूर रहिएगा। जमीन और संपत्ति के पत्रों पर सही मुहर लगाते समय ध्यान रखिएगा। मध्याह्न के बाद परिस्थिति में सुधार होगा।

मिथुन (Gemini): कार्यसफलता मिलने से आपका मन आज प्रसन्न रहेगा। प्रतिस्पर्द्धी भी आपसे पराजित होंगे। परंतु मध्याह्न के बाद घर में विसंवादिता का वातावरण बना रहेगा। परिजनों के साथ तूतू-मैंमैं हो सकती है और इससे मन में ग्लानि बढ़ेगी।

यह भी पढ़े : जानिए आपकी राशी के हिसाब से कौन से बिज़नस में होगा आपको फायदा

कर्क (cancer): लंबे समय की योजनाओं के आयोजन के विषय में सोचते-सोचते आप दुविधापूर्ण मनःस्थिति में फंस जाएंगे। परिजनों के साथ वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। निर्धारित कार्यों में अपेक्षा से कम सफलता मिलेगी।

सिंह (Leo): आज के दिन आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आज आप प्रत्येक कार्य दृढ़ निर्णयशक्ति से करेंगे। फिर भी क्रोध की भावना अधिक रह सकती है, इसलिए मन शांत रखिएगा। सरकारी कार्यों में लाभ होगा।

कन्या (Virgo): आज आपका मन कुछ अधिक भावनाशील रहेगा। भावनाओं के प्रवाह में बहकर आप कोई अविचारी कार्य न कर बैठें इसके लिए सावधान रहिएगा। चर्चा और विवाद से दूर रहिएगा। फिर भी किसी के साथ उग्रतापूर्ण व्यवहार हो सकता है।

यह भी पढ़े : शरीर के इन अंगों पर त‌िल का होना कामुकता की न‌िशानी

तुला (Libra): आज का दिन प्रवास-पर्यटन पर जाने का तथा मित्रों से लाभ मिलने का दिन है। व्यापार के क्षेत्र में आपको लाभ होगा। संतानों के साथ सम्बंध मधुर रहेंगे। परंतु मध्याह्न के बाद मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ेगा।

वृश्चिक (Scorpio): दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से आप प्रत्येक कार्य आज सरलतापूर्वक पूर्ण करेंगे। व्यवसाय और व्यापार के क्षेत्र में भी आपकी बुद्धि-प्रतिभा की प्रशंसा की जाएगी। उच्च अधिकारीगण आपके काम से आनंदित होंगे और पदोन्नति होने की भी संभावना बढ़ेगी।

धनु (Saggitarius): आज के दिन आपके स्वभाव में उग्रता रहेगी और साथ में स्वास्थ्य कुछ कमजोर भी रहेगा। धार्मिक यात्रा या प्रवास की भी संभावना है। व्यावसायिक क्षेत्र में विघ्न या विवाद होने की भी संभावना है।

ये भी पढ़े : इन 3 कामो को कभी अधूरा नहीं छोड़ना चाहिए नही तो...

मकर (capricorn): आज बीमारी के पीछे खर्च अधिक होगा। धन का आकस्मिक खर्च भी हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ उग्र बहस न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। बाहर के खान-पान की व्यवस्था को आज संभवतः टालिएगा।

कुंभ(Aquarius): आज व्यापारीवर्ग और भागीदारों के साथ संभलकर कार्य कीजिए। वैवाहिक जीवन में मनदुःख के प्रसंग बनेंगे। विद्यार्थियों का विद्याभ्यास में प्रदर्शन अच्छा रहेगा, ऐसा गणेशजी सूचित करते हैं। घर का वातावरण शांतिदायी रहेगा।

मीन(Pisces): आपका आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आज मेलजोल बना रहेगा। दैनिक कार्यों में विलंब होगा। सहकर्मियों का सहयोग कम मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव के प्रसंग बनेंगे।

Post a Comment

और नया पुराने