राशिफल: जानिये कैसा रहेगा आपका 24 अगस्त का दिन


मेष: ऑफिस में मंदगति से काम होगा। स्टुडैंटस् का पढ़ाई से ध्यान हटेगा। प्रॉपर्टी से लाभ होगा। असरदार अनुभवी लोगों से लाभ मिलेगा।
शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा पूर्व।

वृष: इनवेस्टमैंट कि टैंशन खत्म होगी। लोगों से कॉन्टेक्ट बढ़ेगा। डेली रूटीन का पूरा प्रोग्राम व्यवस्थित होगा। सभी इच्छाएं पूरी होंगी।
शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम।

मिथुन: बातचीत में सावधानी बरतें अन्यथा लोगों से कहासुनी होगी। यंगस्टर्स को टीमवर्क से लाभ होगा। सहकर्मियों को विश्वास में लेंगे। 
शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व।

यह भी पढ़े : काम की सफलता के लिए घर से निकलने से पहले करें ये काम

कर्क: रोमांटिक माहौल में विपरीत लिंग के प्रति रुझान बढ़ेगा। जीवनसाथी संग रिश्तों में ईमानदारी बरतें। स्टूडैंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा।
शुभ अंक 7, शुभ रंग कबूतरी, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व।

सिंह: मेहनत का पूरा फल मिलेगा। प्रेमी संग शाम की डेट कामयाब होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लेन-देन के कारण टैंशन के योग हैं।
शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व।

कन्या: कई लाभ के मौके मिलेंगे। असरदार शख्स पर पैसा खर्च होगा। फोन द्वारा जरूरी खबर मिलेगी। बिज़नैस डील फाइनलाईज़ न करें।
शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व।

यह भी पढ़े : लाल और पीले रंग से बदल सकती है आपकी किस्मत

तुला: नए मकान के योग बन रहे हैं। किसी खास परिचय से बिजनैस में लाभ पहुंचेगा। पारिवारिक मामलात में मदद की जरूरत पड़ेगी। 
शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम।

वृश्चिक: थोड़ी मेहनत से लाभ मिलेगा। अच्छे व्यवहार से नए मित्र बनेंगे। जीवनसाथी व बच्चों संग समय बिताने से खुशी मिलेगी। 
शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा पूर्व।

धनु: राजनैतिक गतिविधियां बढ़ेंगी। सीनियर्स लाभ देंगे। स्टूडैंट्स का कंसन्ट्रैशन बढ़ेगा। स्वास्थ्य चिंतित करेगा। प्रॉपर्टी के मामले हल होंगे। 
शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम।

यह भी पढ़े : यदि जेब रहती हैं खाली तो करें ये आसान उपाय फिर देखे कमाल

मकर: छुटपुट झगड़े सूझबूझ से हल होंगे। कर्मठता लाभ देगी। बुजुर्गों के कारण चिंतित रहेंगे। उलझनें कम होंगी। बिजनैस से लाभ होगा। 
शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम।

कुंभ: बाहर खाने से बचें बदहजमी के योग हैं। ऑफिस में विरोधी षड़यंत्र करेंगे। घर के छोटे सदस्यों के साथ अधिक वक्त बिताएंगे।
शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम।

मीन: असरदार लोगों व प्रेमी का साथ मिलेगा। उत्साह बना रहेगा। पारिवारिक शांति रहेगी। दुविधा वश मुनाफे में अड़चनें आएंगी।
शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम।

Post a Comment

और नया पुराने