राशिफल: जानिये कैसा रहेगा आपका 22 अगस्त का दिन


मेष (Aries):- पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। सुरुचिपूर्ण भोजन के योग हैं। खोई हुई वस्तु मिलेगी। विदेशी व्यापार से जुडे़ लोगों को लाभ मिलेगा।
शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तरपूर्व।

वृष (Taurus):- अपूर्ण कार्य पूरा होंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ेंगे। मानसिक रूप से आनंदित रहेंगे।
शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण।

मिथुन (Gemini):- विद्यार्थियों हेतु समय ठीक है। विवाद होगा व मानभंग की स्थिति झेलनी पड़ेगी। संतान की चिंता रहेगी। खर्च अधिक रहेगा।
शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम।

यह भी पढ़े : धन और स्वास्थ्य की हानि से बचने के लिए न करें यह काम...

कर्क (cancer):- स्फूर्ति में कमी आएगी। परिजनों संग विवाद से मन में दुख होगा। अत्यधिक धन व्यय होगा। सामाजिक मानहानि के योग हैं। 
शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर।

सिंह (Leo):- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। मन उद्वेग रहित रहेगा। भाग्यवृद्धि के योग हैं। कार्य सफलता से प्रसन्नता रहेगी।
शुभ अंक 4, शुभ रंग आसमानी, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम। 

कन्या (Virgo):- मीठी भाषा से लोग प्रभावित होंगे। घरेलू वातावरण अच्छा रहेगा। आर्थिक कार्य सुखपूर्वक संपन्न होंगे। मित्रों से भेंट होगी।
शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम।

यह भी पढ़े : वास्तुशास्‍त्र के अनुसार व‌िवाह योग्य कुंवारे लड़के न करें ये गलत‌ियां..

तुला (Libra):- आर्थिक योजनाएं सफलतापूर्वक सिद्ध होंगी। आत्मविश्वास से कार्य सिद्ध होगा। मानसिक प्रसन्नता रहेगी। वैचारिक दृढ़ता रहेगी। 
शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण।

वृश्चिक (Scorpio):- वाणी पर संयम रखें। स्वभाव उग्र रहेगा। मानसिक चिंता से मन व्यग्र रहेगा। चोट लगने के योग हैं। वाद-विवाद के योग हैं।
शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तरपूर्व।

धनु (Saggitarius):- सामाजिक क्षेत्र से लाभ होगा। परिजनों संग समारोह में जाएंगे। व्यापार में लाभ होगा। सिंगल्स को पार्टनर मिलने के योग हैं।
शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व।

यह भी पढ़े : मुख्यद्वार पर क्यों लगाना चाहिए, काले घोड़े की नाल?

मकर (capricorn):- घरेलू आनंद का अनुभव होगा। मित्रों संग भेंट से प्रसन्न रहेंगे। व्यापार हेतु यात्रा करेंगे। व्यावसायिक धन-वृद्धि के योग हैं।
शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम।

कुंभ (Aquarius):-  शारीरिक अस्वस्थता रहेगी। आलस्य बना रहेगा। प्रोफैशन में अधिकारीगण से कटुता रहेगी। आनंद-प्रमोद हेतु धन खर्च होगा। 
शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम।

मीन (Pisces):- क्रोध पर संयम रखें। मानसिक अस्वस्थता रहेगी। घरेलू संबंधों में नेगेटिविटी आएगी। ईश्वरीय कृपा से मार्गदर्शन होगा।
शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व।

Post a Comment

और नया पुराने