यह भी पढ़े : पूजा में कुमकुम का ही तिलक लगाने का रिवाज क्यों?
पूजा के मुहूर्त की बात की जाए तो इस जन्माष्टमी रोहिणी नक्षत्र पड़ रहा है इसलिए पूजा करने का सबसे अच्छा समय रात 12 बजे से 12.45 तक का है। इसी मुहूर्त में पूजा करने के बाद प्रसाद ग्रहण किया जा सकता है। व्रत पारण के लिए अगले दिन यानि 26 अगस्त को सुबह 10.52 पर उपयुक्त समय है। लेकिन जो लोग जन्माष्टमी के पारण को नहीं मानते वो रात में पूजा करने के बाद भोजन कर सकते हैं।
भगवान श्री कृष्ण का जन्माष्टमी व्रत फलदायी है। इस दिन प्रातः काल उठकर व्रत का अनुष्ठान करना चाहिए। पूरे दिन व्रत रखने के बाद रात को लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मनाएँ। धूप, दीप, नैवेद्य से भगवान की पूजा करें और भोग लाएँ। श्री कृष्ण की आरती करें और फिर पूरे परिवार के साथ भजन गाएं। इस सबके बाद ही व्रत का पारण करें। ऐसा करने पर श्री कृष्ण की कृपा बनी रहती है और सारे दुख दूर हो जाते हैं।
यह भी पढ़े : पूजा में घी का दीपक ही क्यों जलाना चाहिए?

एक टिप्पणी भेजें