जानिए, क्या कहती है आपके हाथ की यह रेखा


खुद अपना हाथ देखने के बाद अपने भाग्य की जांच कर सकते हैं। हमारे हाथ में अंगूठे के पास और हथेली के लगभग मध्य में सीधी खड़ी हुई एक रेखा होती है। इसी को लाइफ लाइन या भाग्य रेखा माना जाता है। यही रेखा हमारा भाग्य तय करती है। तो आइये अब बताते हैं कि यह तक़दीर की रेखा क्या-क्या बताती है.....

यह भी पढ़े : मालामाल होना चाहते हैं तो आजमाएं ये पांच उपाय

-  भाग्य रेखा अगर काफी गहरी है अर्थात मोटी है तो यह व्यक्ति के लिए काफी शुभ मानी जाती है। इस तरह का व्यक्ति भाग्यशाली होता है। इस तरह के व्यक्ति को पैतृक संपत्ति का पूरा लाभ मिलता है।

-  कमजोर भाग्य रेखा आपको बताती है कि आप अधिक से अधिक मेहनत करें। आपको भाग्य का साथ ज्यादा नहीं मिलेगा किन्तु ईश्वर की आराधना से लाभ जरूर मिलेगा।

- भाग्य रेखा हृदय रेखा पर रुक जाए तो व्यक्ति प्रेम संबंध के कारण असफलताएं प्राप्त करता है, लेकिन यह रेखा हृदय रेखा के साथ गुरु पर्वत तक जा पहुंचे तो वह व्यक्ति प्रेम संबंध से सफलताएं प्राप्त करता है।

- यही भाग्य रेखा अगर माध्यमि ऊँगली तक चली जाती है तो व्यक्ति करोडपति बन सकता है। ऐसा व्यक्ति कभी भी कहीं भी अचानक से धन प्राप्त कर लेता है।

यह भी पढ़े: स्त्री हो या पुरूष, शाम के समय न करें ऐसे काम

- अब अगर भाग्य रेखा कहीं भी किसी रेखा से कटी नहीं है और कोई भी अन्य रेखा छोटी या बड़ी इसको काटती नहीं है तो आप भाग्यशाली हैं और अपार धन आपको मिलना निश्चित है।

- महत्वपूर्ण बात यह है कि अगर आपके भाग्य को किसी रेखा ने पूरी तरह से विभाजित कर रखा है तो वह आपके जीवन के लिए भी खतरा है। आप ध्यान रखें कि आपके स्वास्थ्य को उतनी बार खतरा होता है जितनी बार यह रेखा विभाजित होती है।

- अगर यह भाग्य रेखा बीच हथेली में से शुरू होती है अर्थात नीचे से नहीं आ रही है तो आपको सफलता के लिए काफी इतंजार करना पड़ सकता है।

- गर काफी छोटी-छोटी रेखाओं ने आपकी भाग्य रेखा को काट रखा है तो आप जीवन उलझा हुआ रहेगा। कभी सफलता मिलेगी तो कभी निराशा ही हाथ लगनी निश्चित है।

यह भी पढ़े: हाथ देख कर पहचाने, अपने पार्टनर के कितने अफेयर चल रहे हैं

Post a Comment

और नया पुराने