15 मिनट में तैयार करें मच्छर भगाने वाली मशीन, 200 रुपए से भी कम में


घर में मच्छरों की समस्या काफी बढ़ गई है। मच्छर के काटने से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियां फैल रही हैं। डेंगू का इलास सही समय पर न हो तो इंसान की मौत भी हो सकती है। मच्छर भगाने के लिए कॉइल यूज किया जाता है लेकिन, कुछ देर के बाद फिर से ये जानलेवा मच्छर घर में घूमते नजर आते हैं। कॉइल से मच्छर कुछ देर के लिए भाग तो जाते हैं लेकिन कॉइल में यूज होने वाले केमिकल्स भी इंसान की हेल्थ के लिए हानिकारक होते हैं। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं घर बैठे मच्छर भगाने वाली मशीन बनाने का तरीका। इससे न तो मच्छर आपके आस-पास भटकेंगे और न ही बीमारी होगी।

यह भी पढ़े : मात्र 600 रूपए में बनाए होम मेड एयर कंडीशनर (AC)

सबसे पहले डीसी मोटर खरीद कर लाएं। यह मोटर मार्केट में 40 से 50 रूपए में मिल जाएगी। एक 10-15 रूपए की कीमत वाला ऑन-ऑफ स्विच, 80 से 100 रूपए की कीमत वाले 91 बैटरी और 91 कनेक्टर, 20 रूपए तक की कमत का प्रॉपेलर, 15 से 20 रूपए कीमत वाली स्प्रे बॉटल और 10 रूपए तक कीमत का ग्लू खरीद लें।


डीसी मोटर में दिए गए दोनों वायर को 9 वोल्ट कनेक्टर के दोनों वायर से कनेक्ट करें। कनेक्शन्स को ग्लू से चिपकाएं। फिर अब 9 वोल्ट कनेक्टर में दिए गए ब्लैक वायर को बीच से काट लें। इससे इंसुलेशन हटाएं। अब ऑन-ऑफ स्विच लें और 9 वोल्ट कनेक्टर के दोनों वायर को इसके पहले और दूसरे पिन से कनेक्ट करें। कनेक्शन्स को ग्लू से चिपकाएं। अब स्प्रे बॉटल लें। इसमें डीसी मोटर, प्रोपेलर और ऑन-ऑफ स्विच चिपकाएं। हैंडल के ऊपर 9 वोल्ट बैटरी चिपकाएं। 9 वोल्ट कनेक्टर को 9 वोल्ट बैटरी से जोड़ें। अब ऑन-ऑफ बटन को प्रेस करने पर प्रोपेलर घूमने लगेगा।

यह भी पढ़े : भूल गए हैं पैटर्न लॉक तो स्मार्टफोन को ऐसे करें अनलॉक

लिक्विडअब मॉस्कीटो रेपेलेंट लिक्विड तैयार करने के लिए 2 नींबू को निचोड़ कर रस निकाल लें। इसमें आधा कप विनेगर और 2 चम्मच लैवेंडर ऑइल मिलाएं। इंग्रीडिएंट को स्प्रे बॉटल में डाल कर मिक्स करें और ढक्कनबंद कर दें। अब ढक्कन पर लगे ऑन-ऑफ बटन को दबाएं करें। बटन प्रेस करने प्रोपेलर की सहायता से लिक्विड स्प्रे होगा। अब आप एक बार घर के कोनों में स्प्रे की सहायता से लिक्विड स्प्रे कर दें। मच्छर भागते नजर आएंगे।

Post a Comment

और नया पुराने