वास्तु टिप्स - कर्ज से छुटकारा पाने के उपाए..


आजकल महंगाई दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है इस महंगाई के दौर में लोगों के शौक उन्हें कर्जदार बना देते हैं। तनख्वाह मिलने से पहले ही खत्म हो जाती है और फिर शुरू होती है आपकी कर्ज भरी जिंदगी। ऐसे में आपकी परेशानी का कारण आपकी वास्तु दोष संबंधी आदतें हो सकती हैं। इसलिए, ध्यान रखें वास्तु से जुड़ी ये आसान बातें और छुटकारा पाएं उधार से। 

यह भी पढ़े : रात को सोने से पहले करोगे यह काम तो साथ छोड़ जाएंगी लक्ष्मी

- घर का ईशान कोण को स्वच्छ व साफ रखना चाहिए। इसलिए ईशान कोण में कबाड़ आदि रखने का स्टोर ना बनाएं। वहां हमेशा साफ सफाई रखें।
- घर के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में बाथरूम होने से व्यक्ति हमेशा कर्ज में डूबा रहता है। अगर आप इस दोष को कम करना चाहते हैं तो बाथरूम में नमक का कटोरा रखें।
- कर्जे से मुक्ति प्राप्त करने के लिए व्यक्ति लाल वस्त्र पहनें या लाल रूमाल साथ रखें। भोजन में गुड़ का उपयोग करें।
- घर या दुकान में उत्तर-पूर्व दिशा में कांच का शीशा लगाएं। इससे कर्ज से जल्द छुटकारा मिलता है।
- घर पर पानी की व्यवस्था हमेशा उत्तरी दिशा में रखवाएं।
- किचन का रंग नील न रखें, इससे घर की आर्थिक स्थिति पर असर पड़ता है।
- घर की उत्तर दिशा में भगवान कुबेर और देवी लक्ष्मी की स्थापना करें और नियमित इनकी पूजा करें ऐसा करने से आपको जल्द ही कर्ज से छुटकारा मिल जाएगा।

ये भी पढ़े : इन 3 कामो को कभी अधूरा नहीं छोड़ना चाहिए नही तो...

Post a Comment

और नया पुराने