सोने से पहले हर लड़कि को ज़रूर ध्यान रखनी चाहिए ये पांच बातें...


कामकाजी महिलायें कई बार घर के कामों में व्यस्त रहने के कारण इतना थक जाती हैं कि सोते समय उन्हें याद ही नहीं रहता कि उन्होंने मेकअप भी नहीं उतारा है या कांटेक्ट लेंस पहनें ही सो गयी हैं। जबकि इन चीजों को पहने हुए सोने से आपको कई समस्याएं हो सकती हैं। आइये जानते हैं कि महिलाओं को सोने से पहले किन चीजों को उतार देना चाहिये। 

यह भी पढ़े : लड़की हो या लड़का गलती से भी रात को न करें ये पांच काम

1. मेकअप :- रात में सोने से पहले मेकअप को अच्छी तरह उतार लें। मेकअप के कारण त्वचा के छिद्र भर जाते हैं, जिसके कारण मुंहासों के निकलने की संभावना बढ़ जाती है। अगर आपने आँखों का मेकअप किया है तो इसे ज़रूर हटा लें अन्यथा ये सोते समय आँखों में चले जाते हैं।

2. आभूषण :- अधिकतर भारतीय महिलायें घर पर भी नोज रिंग, इयर रिंग, गोल्ड चैन और कंगन जैसे आभूषण पहने हुए रहती हैं लेकिन सोते समय उन्हें उतारती नहीं हैं। ऐसा करना गलत है क्योंकि सोते समय आपके नोज रिंग या इयर रिंग से आपको चोट भी लग सकती है। सोते समय ये आपके कपड़ों में भी फंस सकते हैं जिसे खींचने पर आपका शरीर छिल सकता है।

3. टाइट कपड़े :- डॉक्टर भी कहते हैं कि रात में सोते समय ढीले ढाले और साफ़ सुथरे कपड़े पहनें। रोजाना शाम तक आपके कपड़े धूल और गंदगी से भर जाते हैं और पसीने के कारण उसमें चिपक जाते हैं, इसलिए साफ़ कपड़े पहनें। रात में टाइट अंडरवियर पहनने से आपके शरीर पर स्थायी निशान भी पड़ जाते हैं।

4. कांटेक्ट लेंस:- सोते समय कभी भी कांटेक्ट लेंस नहीं पहनना चाहिये क्योंकि ऐसे में वे अपनी जगह से खिसककर इधर उधर भी शिफ्ट हो सकते हैं। जिससे आपको जागने के तुरंत बाद ही उससे ठीक करना होगा। वैसे भी कांटेक्ट लेंस को कभी भी आठ घंटे से ज्यादा देर तक नहीं पहनना चाहिये।

यह भी पढ़े : ऐसी लड़कियां बनाती है असुरक्ष‍ित शारीरिक सम्बंध...!

5. बालों में लगाने वाली चीजें :- हेयर पिन, स्क्रंचीज और क्लिप्स जैसी चीजें जिन्हें आप दिन भर बालों में लगाये रहती हैं उन्हें सोने से पहले ज़रूर निकाल लें। क्योंकि सोते समय इन सबको पहने रहने से बाल ज्यादा उलझते हैं और उनके टूटने की संभावना भी बढ़ जाती है। आमतौर पर बालों को पूरी तरह खोलकर सोना बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।

Post a Comment

और नया पुराने