नागलोक घूम आई नाग से शादी करने वाली ये लड़की


हफ्ते भर पहले छत्तीसगढ़ की एक लड़की ने नाग से कथित रूप से शादी करने का दावा किया था और कहा कि वह नागपंचमी के दिन अपने ससुराल नागलोक घूमकर आएगी। तो लो अब उसका दावा है कि वो नागलोक घूम आई है।

यह भी पढ़े : ये कैसी परंपरा एक मां ही अपनी बेटी को शारीरिक संबंधो के लिए करती हैं मजबूर!

उसने कहा था कि वह नागपंचमी के दिन अपने पति के घर यानी नागलोक जाएगी। सोशल मीडिया में भी इस बात को खूब फैलाया गया था। फिर क्या था, गांव में लोगों का हुजूम लग गया। सूरजपुर जिले के कसकेला गांव की रहने वाली नाबालिग स्टूडेंट अनीता ने तकरीबन हफ्ते भर पहले इच्छाधारी सांप से शादी करने का दावा किया था।

इस चक्कर में रविवार को हजारों लोग कसकेला गांव में जुटे। गांव के देवालय के पास लड़की को बैठा दिया गया। श्रद्धालु उसकी पूजार्चना करने लगे। लड़की सुबह से ही भारी भीड़ से घिरी रही और दोपहर तक यह ड्रामा पूरे जोर-शोर से चलता रहा। इस दौरान गांव में मेले-सा माहौल रहा। इस भीड़ को कंट्राल करने पुलिस अफसर और जवानों की तैनाती करनी पड़ी। लड़की को पुलिस ने अपने सिक्युरिटी घेरे में रखा था।

यह भी पढ़े : मां से केवल 18 महीने छोटी है बेटी! जानिए कैसे?

उसके बाद लड़की देवालय के अंदर चली गई, वहा बंद रही । फिर लड़की देवालय से बहार आकर बोली कि वो नागलोक भी घूम आई है।

Post a Comment

और नया पुराने