यह भी पढ़े : नागलोक घूम आई नाग से शादी करने वाली ये लड़की
लुटेरों ने तमिलनाडु में एक रेलगाड़ी के डिब्बे की छत काटकर उसमें रखे भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नकदी से भरे बक्शे उड़ा ले गए। पुलिस ने कहा कि लूट की यह घटना तब प्रकाश में आई, जब सलेम एक्सप्रेस राज्य के सलेम से चेन्नई पहुंची। अधिकारियों के अनुसार, आरबीआई ने रेलगाड़ी में एक कोच बुक कर रखा था। बैंक ने कथित तौर पर नकदी से भरे 228 बक्शे बोगी में लाद रखे थे, जिनमें लगभग 340 करोड़ रुपये थे। लेकिन कुछ अधिकारियों ने कहा कि सभी पुराने नोट थे। घटना के बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा है की लुटेरे सोमवार रात या फिर मंगलवार तड़के किसी समय छत काट कर कोच में घुसे, जब रेलगाड़ी विरुधाचलम पहुंची थी।
फ़िलहाल इस बड़ी चोरी के बाद पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया है लेकिन जिस तरह से चोरो ने इस पूरी घटना को अंजाम दिया है। उसे देखने के बाद तो यह साफ़ कहा जा सकता है की चोर बड़े ही शातिर और आधुनिक हथियार से लैस थे। अब पुलिस चोरो के तलाश में जुट गई लेकिन इस घटना ने एक बड़ी लापरवाही को सामने लाकर खड़ा कर दिया।
यह भी पढ़े : 115 Cr रुपए में बनी इस फिल्म ने रिलीज से पहले कमाए 60Cr

एक टिप्पणी भेजें