यह भी पढ़े : रविवार को करें यह काम धन की नहीं होगी कमी...!
आप ने अधिकतर बड़े बुजुर्गो को कहते हुए सुना होगा कि सड़क पर यदि नींबू मिर्च पड़े हों तो उस पर पैर नही रखना चाहिए। इसके पीछे कोई अंधविश्वास नहीं है। इसका एक बहुत बड़ा कारण है। जब कोई भी बुरी नजर से बचने के लिए नींबू मिर्च बांधता है तो उस घर या व्यापार स्थल की तरफ जो भी नकारात्मक सोच के साथ उस दुकान की तरफ देखता है तो वह नकारात्मक उर्जा उस नींबू के द्वारा ग्रहण कर ली जाती है।
जब उस नींबू मिर्च को उस स्थान से हटाकर सड़क पर फेंका ही इसलिए जाता है ताकि लोगों के पैर उस पर पड़े। इससे उस व्यक्ति का तो फायदा होता है क्योंकि जितना ज्यादा वो नींबु मिर्च कुचले जाते है उतना ही नकारात्मक सोच व बुरी नजर का प्रभाव कम होता है, और उसकी दुकान या व्यापारिक स्थल पर उसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। लेकिन जो लोग उस पर पैर रखते है उस नकारात्मक ऊर्जा या बुरी नजर का प्रभाव उनके जीवन पर पडऩे लगता है और उनकी तरक्की व अच्छे कार्यो में बाधा आने लगती है क्योंकि व नकारात्मक उर्जा जीवन को प्रभावित करती है। इसलिए सड़क पर पड़े नींबू मिर्च पर पैर रखने से बचना चाहिए।
यह भी पढ़े : सुबह उठते ही करें ये 5 काम जिससे बन जाएं आपके सारे बिगड़े काम।

एक टिप्पणी भेजें