भूतों के साथ रात गुजार चुकी हैं यह हॉट एक्ट्रैस


भूत-प्रेत बॉलीवुड का भी पसंदीदा विषय है और इस को लेकर बॉलीवुड में खूब फिल्में बनाई गई हैं और बन रही हैं। बॉलीवुड के हॉरर फिल्मों की बात की जाए तो राज की हॉट एक्ट्रैस बिपाशा बासु का नाम शायद सबसे ऊपर आएगा।

यह भी पढ़े : ब्रिटेन में दौरे पर आए थे एलियन, टॉप सीक्रेट दस्तावेजों में खुलासा!

हॉरर फिल्मों को लेकर जाने जानीवाली बिपाशा का सामना वाकई भूतों से हो चूका है। खुद बिपाशा इस बारे में खुलासा कर बता चुकी हैं की गुनाह फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें ऐसा लगता था जैसे उनके आस पास भुत-प्रेत हैं। आपको बता दें कि बिपाशा ने कहा की शूटिंग के दौरान वो भूत की बातें महसूस किया करती थी। जब भी वो अकेली होती थी और अपने डायलॉग याद करने की कोशिश करती थी तो उन्हें काफी अजीब महसूस होता और वो डर जाती थी।

इस बात को लेकर वो बहुत परेशान भी हो गई थी। ऐसा नहीं है की बॉलीवुड में बिपाशा ही एक ऐसी हैं जिन्हें भूतों के होने का आभास हुआ है। फिल्मस्टार गोविंदा भी बता चुके हैं की पहाड़ों के बीच जब उनके फिल्म की शूटिंग हो रही थी उस दौरान रात में जब वो सोते थे तब उन्हें ऐसा लगता था जैसे एक बूढी औरत उनके ऊपर चढ़ कर बैठी है।

यह भी पढ़े : इस उम्र में ही आता है महिलाओं को शारीरिक संबंधो का असली मजा

बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड के कई स्टार्स भी भूत-प्रेत जैसी बातों को महसूस करने का दावा कर चुके हैं। दुनियाभर में भूत-प्रेत को लेकर कई तरह की बातें होती हैं लेकिन अब तक इसका प्रमाण नहीं मिल सका है।

Post a Comment

और नया पुराने