यह भी पढ़े : ...इस वजह से कम उम्र में नहीं करना चाहिए सेक्स
जब महिलाओं से बच्चे को जन्म देने के दर्द के बारे में बात की गई तो कुछ महिलाओं ने हड्डी टूटने के दर्द को इससे भयानक माना। ख़ास तौर पर घुटने की हड्डी टूटने का। यह ना केवल दर्दभरा है बल्कि इससे व्यक्ति हिल-डुल भी नहीं सकता। वहीँ कुछ महिलाओं का मानना है की माइग्रेन का सिरदर्द बच्चा पैदा करने के दर्द से भी ज्यादा है। माइग्रेन का सिरदर्द ज्यादा दिन और ज्यादा समय तक रहता है। इसमें उबाक आना, उल्टी आना, जी मिचलाना आदि समस्याओं से भी झूंझना पड़ता है। सिर में तेज दर्द होने के कारण दिन भर के काम करने में भी परेशानी होती है।
और कुछ महिलाएं कहती हैं कि किडनी की पथरी का दर्द डिलिवरी के दर्द से ज्यादा होता है। किडनी की पथरी हिलती भी है। यह भी दर्दभरा होता है। कुछ महिलाएं तो इतना तक कहती हैं कि जिन पुरुषों की किडनी में पथरी होती हैं वो जान सकते हैं कि महिलाओं को बच्चा पैदा करने में कितना दर्द होता है। यह दर्द लगभग ऐसा ही होता है।
यह भी पढ़े : पेशाब रोकने के अजीब से फायदे के बारे में जानकर हेरान रह जायेंगे आप..
पित्त की थैली में पथरी का दर्द भी तेज होता है। दौरा आने पर, यह दर्द असहनीय होता है। हालांकि दवाइयों से और खानपान पर नियंत्रण करने सेइससे काबू पाया जा सकता है लेकिन फिर भी यह ज्यादा देर तक और असहनीय होता है। कुछ महिलाओं ने इस लेबर पेन को ही ज्यादा पीड़ादायक माना है क्यों कि इसमें हर 3 मिनट में दर्द होता है और यह तब तक होता है जब तक कि बच्चा बाहर नहीं आ जाये।

एक टिप्पणी भेजें