दूसरों की मदद करने से अच्छी होती है SEX LIFE


शालीनता से पेश आने वाले और वैसे लोग जो दूसरों की मदद करते हैं, उन्‍हें समाज में मान-सम्‍मान तो मिलता ही है, लेकिन इस तरह के लोगों के बारे में एक और चीज पता चली है। वह यह कि ऐसे लोग सेक्‍स के मामले में भी आगे होते हैं। एक नई स्‍टडी से पता चला है कि ऐसे लोग अपनी जिंदगी में ज्‍यादा सेक्‍स करते हैं।

यह भी पढ़े : केवल इतने मिनट तक ही यौन संबंध बना पाते हैं पुरुष

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, यह स्‍टडी ब्रिटिश जर्नल ऑफ साइकॉलजी में प्रकाशित हुई है। इस स्‍टडी का कहना है कि मदद करने वाले लोग बेडरूम में काफी सफल होते हैं और पुरुषों के मामले में ऐसा ज्‍यादा होता है। इसमें कहा गया कि बात चाहे किसी के साथ सेक्‍स संबंध बनाने की हो या फिर शादी के बाद सेक्‍सुअल लाइफ की, मदद करने वाले लोग ज्‍यादा सफल होते हैं।

इस स्‍टडी के लिए 800 लोगों पर सर्वे किया गया था। इन लोगों से रिलेशनशिप और वे लोगों की कितनी मदद करते हैं, इस बारे में सवाल पूछे गए थे। इसमें पाया गया कि जिन लोगों ने दूसरों की मदद की, उन्‍होंने अपनी जिंदगी में ज्‍यादा सेक्‍स किया। यह अपनी तरह की पहली ऐसी स्‍टडी है जिसके जरिए दूसरों की मदद करने और सेक्‍स संबंध बनाने के बारे में बताया गया है।

यह भी पढ़े : क्या महिलाएं सेक्स टाइम में ऑर्गेज्म का ढोंग करती है?

Post a Comment

और नया पुराने