यह भी पढ़े: जानिए, क्यों एक बेटी ने कराया अपने ही पिता को स्तनपान?
क्या ये एलियन है या लिलिपुट की कहानियों वाले छोटे इंसान का कंकाल। दुनिया के सबसे छोटे आकार के कंकाल ने सबको हैरान कर दिया है। 6 इंच का ये इंसानी कंकाल चिली के अटाकामा मरुस्थल में मिला है। खास बात ये है कि ये किसी जानवर का नहीं बल्कि इंसान का ही कंकाल है। लेकिन कोई इंसान इतना छोटा हो ही नहीं सकता। इस 6 इंच के कंकाल का इंसानों जैसा ही हूबहू ढांचा है। लेकिन इस कंकाल की 9 पसलियां है।
ऑस्कर मुनोज नाम के डॉक्टर ऐतिहासिक चीजों की खोज में थे, जब उन्हें ये कंकाल मिला। खबरों के मुताबिक ये अजीबो-गरीब कंकाल 19 अक्टूबर 2003 को चिली में मिला। बीते 13 सालों से स्टैनफोर्ड में वैज्ञानिक इस कंकाल की गुत्थी सुलझाने में लगे हैं। इस कंकाल को लेकर चिली में कई कयास लगाए गए। कुछ लोगों ने इसे अविकसित भ्रूण तो कुछ ने बंदर का भ्रूण बताया,जबकि कई लोगों का दावा है कि ये मृत एलियन है।
यह भी पढ़े : कैमरे में क़ैद हुआ भूत, यहां बसेरा है 25 आत्मओं का

एक टिप्पणी भेजें