यह भी पढ़े : बरसात के मौसम में इस तरह रखे अपनी सेहत का ख्याल...
# व्यायाम - जी हां, इसके लिए आपको अपनी नाक बंद करके सिर को पीछे की तरफ झुकाना है और कुछ समय के लिए सांस को रोककर रखना है। इसके बाद नाक खोलकर सांस लेने में आसानी होगी। इस तरीके को आप दोहरा सकते हैं।
# गरम पानी - ठंड या सर्दी की वजह से ही नाक बंद होने की समस्या होती है। इसे ठीक करने के लिए हल्का गर्म या गुनगुना पानी भी आपकी बहुत मदद कर सकता है। अगर आप सहज हैं तो इसके लिए अपना सिर पीछे की ओर झुकाएं और किसी ड्रॉपर की मदद से हल्के गर्म या गुनगुने पानी की कुछ बूंदे नाक के छिद्रों में डालें। कुछ ही देर में वापस सिर आगे कर लें और इस पानी को निकाल दें।
# नारियल तेल - नारियल तेल बंद नाक को खोलने का एक बेहतरीन उपाय है। जब भी कभी आपकी नाक बंद हो जाए, तो आप नारियल तेल अंगुली से नाक के अंदर तक लगाएं। या फिर नरियल तेल की कुछ बूंदे नाक में डालें और फिर गहरी सांस लें। कुछ ही देर में आपकी नाक खुल जाएगी। ध्यान रहे की नारियल तेल पिघला हुआ हो।
यह भी पढ़े : जल्द पिता बनना है, तो पार्टनर से जरूर करवाये ये मसाज
# कपूर- कपूर की महक भी बंद नाक को खोलने का अच्छा तरीका है। आप चाहें तो इसे नारियल तेल के साथ मिलाकर सूंघ सकते हैं, या फिर सादा कपूर सूंघना भी आपको फायदा देगा। इसके अलावा नाक को गर्माहट देकर भी बंद नाक को आसानी से खोला जा सकता है।
# भाप लेना- पनि को गर्म करे और उसमे कुछ खुशबूदार तेल की बुँदे दाल कर उसकी खुशबु को भाप ले, इसके अलावा आप आयोडीन की भी कुछ बुँदे उसमे डाल सकते है या विक्स कैप्सूल भी. यह सर्दी में नाक खोलने का सबसे कारगर तरीका होता है।

एक टिप्पणी भेजें