यह भी पढ़े : यहां 6 साल के बच्चों को सेक्स करने की पूरी आजादी होती है!
अंग्रेजी अखबार टेलीग्राफ के मुताबिक, दनेशा ने पहली बार 13 अप्रैल 2014 को दो जुड़वा बेटों डनेरियस और डेसमंड को जन्म दिया था। हालांकि प्लेसेंट टूटने के कारण डेसमंड की जन्म के कुछ देर बाद ही मौत हो गई थी। इसके बाद 29 मई 2015 को उसने दो जुड़वा बेटियों डेलीलाह और डेवीना को जन्म दिया था। 17 जून 2016 को दनेशा दो और जुड़वा बच्चों बेटियों डीलाइन और डार्ला को जन्म दिया था।
क्लीवलैंड के यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल केस मेडिकल सेंटर के गाइनोलॉजी चीफ डॉ. मरजोरी ग्रीनफिल्ड बताते हैं कि अपने जैविक कारणों की वजह से वो इतने जुड़वां बच्चों को जन्म देने में सक्षम हो सकीं। उनके अंडाशय में हर महीने दो से अधिक अंडे बनते हैं जिससे उनके जुड़वां बच्चों को जन्म देने की संभावना बढ़ जाती है।
यह भी पढ़े : विवाह से पहले ही यहां दुल्हन को होना पड़ता है गर्भवती

एक टिप्पणी भेजें