यह भी पढ़े : यदि आपको शीघ्र विवाह करना है तो करे ये आसान उपाय
- वॉशरुम और शौचालय के दरवाजों को बंद रखें।
- घर में दैवीय शक्तियों वाले पेड़-पौधों का रोपण करें जैसे तुलसी, मणि प्लांट आदि कांटे वाले, दूध निकलने वाले और विषैले पेड़-पौधों का रोपण न करें। इन पौधों से धन और स्वास्थ्य दोनों प्रभावित होते हैं।
- व्यापार करते समय उत्तर दिशा की ओर मुख रखें। कैश बॉक्स और महत्वपूर्ण कागज जैसे चैक-बुक आदि दाहिनी ओर रखें। इससे धन के साथ-साथ मान और प्रतिष्ठा भी बढ़ती है।
- घर का ईशान कोण साफ और स्वच्छ रखें।
- भगवान लक्ष्मी-नारायण का चित्र अथवा स्वरूप स्थापित कर सकते हैं। इससे आर्थिक उन्नति होती है।
- घर को नजर दोष से बचाने, सुखी और समृद्ध बनाए रखने के लिए घर के मंदिर में सुबह और शाम दीपक जलाएं।
यह भी पढ़े : पीला रंग के वस्त्र पहनने के पीछे छिपा है बहुत बड़ा राज
- किचन में कोई भी दवा न रखें इससे रोग समाप्त नहीं होता अथवा आए दिन स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बनी रहती हैं।
- घर में धन संचय करने के लिए उत्तर दिशा में अक्वेरियम अथवा पानी का फव्वरा लगाएं।
- जिस स्थान पर घर का कीमती सामान रखें वहां प्रतिदिन सफाई करें। उस स्थान पर गंदगी जमा रहेगी तो धन की हानि होगी।
- घर की दीवारों में पड़ी दरारों को अनदेखा न करें। इससे तुरंत भरवाएं अन्यथा बचत में कमी आने लगती है।
- बच्चों को घर की दीवारों एवं फर्श पर पेंसिल, चॉक या कोयले से कुछ भी लिखने न दें। इससे परिवार पर ऋण चढ़ता है।
- मंदिर और बैडरूम अलग-अलग बनाएं अन्यथा घर में धन का अभाव, दुख और संताप बना रहता है।
यह भी पढ़े : जिस घर में होती हैं यह चीजें वहां कभी नहीं रहते धन और सुख

एक टिप्पणी भेजें