क्रॉस पैर करके बैठने से जाने क्‍या हैं नुकसान


अक्‍सर लोग बैठते समय टांगें एक-दूसरे पर चढ़ा लेते हैं। बैठने का यह तरीका शायद सबसे अच्‍छा माना जाता हो लेकिन इसके काफी नुकसान भी हैं। जी हां साइंस भी यह मानती है कि क्रॉस पैर करके बैठने से कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

यह भी पढ़े : यहां मां के बाद बेटी संभालती है जिस्मफरोशी का धंधा...!

मर्दो के लिए क्रॉस पैर करके बैठना शायद आम न हो लेकिन महिलाओं के लिए बैठने का यह तरीका फेमिनिन माना जाता है। घर हो या बाहर महिलाएं हमेशा क्रॉस पैर करके बैठना ही पसंद करती हैं। जोकि बिल्‍कुल गलत तरीका है। रिपोर्ट की मानें तो लम्बे समय तक इस तरह बैठने से कई गंभीर स्वास्थ्य सम्बंधित परेशानियां हो सकती हैं। इसके तहत पेरोनियल नर्व पेल्‍सी या पैरालिसिस तक हो सकता है।

पेरोनियल नर्व पेल्‍सी आपके पैरों के मूवमेंट को बाधित कर देता है। यानी कि टांगों में खून का बहाव ठीक तरह से नहीं हो पाता। क्रास पैर करके बैठने से पैरों की नसें उभरने लगती हैं और Varicose Veins की समस्या होने लगती है, जिसे 'Spider' Veins भी कहा जता है। इससे नसों में सूजन भी आ जाती है।


अगर आप जल्दी बूढ़े नहीं दिखना चाहते हैं तो क्रॉस पैर करके बैठना भूल जाइए। एक टांग पर दूसरी टांग रख कर बैठने पर जांघों की मसल्‍य भी प्रभावित होती हैं, जिससे ज्‍वॉइंटस में परेशानी आ सकती है। यही नहीं, इससे कूल्हों और कमर में भी परेशानी हो सकती है।

Post a Comment

और नया पुराने