शनिवार के दिन इन 10 चीजों को खरीदने का मतलब दुर्भाग्य को निमंत्रण देना !


घर में रोजमर्रा के इस्तेमाल में लाई जानेवाली चीजों की जब भी जरूरत पड़ती है हम उसे बाज़ार से खरीदकर ले आते हैं। लेकिन इन चीज़ों को घर लाने के लिए हम किसी खास दिन या समय के बारे में नहीं सोचते। घर में इस्तेमाल होने वाली कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें शनिवार के दिन घर नहीं लाना चाहिए। शनिवार का दिन शनि देव का होता है. इसलिए ऐसा माना जाता है कि शनिवार के दिन कुछ चीजों को घर लाना अशुभ होता है और ये दुर्भाग्य को बुलावा देता है... 

यह भी पढ़े : ये काम करती हुए पकड़ी गई कपिल शर्मा की ‘एक्स वाइफ’

1. लोहे का सामान :- शनिवार का दिन शनिदेव के लिए समर्पित है। इसलिए कहा जाता है कि इस दिन लोहे का कोई भी सामान नहीं खरीदना चाहिए। 

2. तेल खरीदने से बचें :- शनिवार के दिन तेल खरीदने से परहेज़ करना चाहिए। इस दिन तेल खरीदना रोगों को निमंत्रण देता है। लेकिन इस दिन तेल का दान करना शुभ होता है।

3. नमक खरीदने से बचें :-  नमक खरीदना है, तो बेहतर होगा कि आप उसे शनिवार के बजाय किसी और दिन खरीदें। माना जाता है कि शनिवार को नमक खरीदने से घर पर कर्ज बढ़ने की संभावना होती है।

4. कैंची खरीदना :- कैंची का इस्तेमाल घर में कागज़ या कपड़े काटने के अलावा और कई कामों के लिए किया जाता है. लेकिन कैंची को शनिवार के दिन नहीं खरीदना चाहिए। क्योंकि इस दिन कैंची जिसके भी घर में जाती है वहां रिश्तों में तनाव लेकर आती है।

5. काला तिल :- शनिवार के दिन तिल खरीदना अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन तिल खरीदने से कार्यों में बाधा आने लगती है और काम बिगड़ने लगते हैं।

यह भी पढ़े : इस उम्र की लडकियां यौन संबंधों की तरफ होती है ज्यादा सक्रिय...

6. काले जूते :- शनिवार को खरीदे गए काले जूते पहनने वाले शख्स को उसके कामों में असफलता मिलने लगती है।

7. ईंधन खरीदना :- रसोई के लिए केरोसीन, सिलेंडर गैस, माचिस जैसी चीजें काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस तरह के ज्वलनशील पदार्थों को शनिवार के दिन घर नहीं लाना चाहिए। कहा जाता है कि शनिवार को घर लाया गया ईंधन परिवार को कष्ट पहुंचाता है।

8. झाडू :-  झाडू न सिर्फ घर की सफाई के काम आता है बल्कि झाड़ू लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है। लेकिन झाडू को कभी भी शनिवार के दिन नहीं खरीदना चाहिए. इस दिन घर में झाडू लाने से दरिद्रता आती है।

9. अनाज पीसने की चक्की :- इस दिन अनाज पीसने की चक्की भी नहीं खरीदनी चाहिए। माना जाता है कि इस दिन चक्की लाने से परिवार में तनाव की स्थिति बन जाती है और इस चक्की के आटे से बना खाना भी कई तरह के रोगों को बुलावा देता है।

10. स्याही न खरीदें :- कलम में उपयोग की जानेवाली स्याही को शनिवार के दिन नहीं खरीदना चाहिए। इससे मनुष्य को अपयश का सामना करना पड़ता है। कागज़, कलम और स्याही खरीदने के लिए सबसे अच्छा दिन गुरूवार को माना जाता है।

यह भी पढ़े : ...तो लड़कियां ये सर्च करती हैं गूगल पर

Post a Comment

और नया पुराने