यह भी पढ़े : आपके होंठों से पता चलता है आपका व्यक्तित्व
भविष्य पुराण के अनुसार शरीर को स्वस्थ रखना भी मानव धर्म है क्योंकि निरोगी काया वाला व्यक्ति ही समाज और धर्म को प्रगती के मार्ग पर ले जा सकता है। सावन में भगवान शिव को प्रसन्न करने और स्वास्थ्य की रक्षा के लिए कुछ भोज्य पदार्थों पर प्रतिबंध लगाएं गए हैं जैसे मांस, मदिरा, प्याज, लहसुन, साग, बैंगन और दूध।
- मांस- मदिरा, प्याज और लहसुन का सेवन तो कदापि नहीं करना चाहिए। यह अध्यात्म के मार्ग में सबसे बड़ी बाधा उत्पन्न करते हैं। इनके सेवन से लोक ही नहीं परलोक भी बिगड़ जाता है।
- साग खाना सेहत के लिए गुणकारी होता है केवल सावन माह में इसके सेवन से हानि होती है। बैंगन को धर्म शास्त्रों में अशुद्घ माना गया है। इन दोनों को खाने के पीछे वैज्ञानिक आधार यह है कि सावन में इनमें कीड़े पड़ जाते हैं। जिससे सेहत को नुक्सान होता है।
- दूध न पीएं क्योंकि सावन में दूध वात को बढ़ाता है लेकिन भगवान भोलेनाथ का अभिषेक अवश्य करें।
यह भी पढ़े : स्त्री हो या पुरुष, बेशर्म होने पर मिलती है इन कामों में सफलता

एक टिप्पणी भेजें