यह भी पढ़े : ऐसे लोगो को मच्छर काटते है सबसे ज्यादा...!
जी हां, एक मौत की सूचना पर सरकार सूचना देने वाले के मोबाइल में 200 रुपए का रिचार्ज मुफ्त में कराती है। आए दिन वाट्सएप पर आने वाले फ्री रिचार्ज के मैसेज की तरह ये खबर झूठी नहीं है। राजस्थान सरकार एक स्कीम के तहत यह मोबाइल रिचार्ज करवा रही है।
राजस्थान सरकार ने गर्भावस्था या प्रसव के दौरान होने वाली महिलाओं की मौत की खबर पर यह स्कीम लागू की है। इसका मकसद गर्भवती महिलाओं और प्रसुताओं की मौत पर अंकुश लगाना है। सरकार मातृ मृत्यु की सूचना देने वाले इसके तहत 200 रुपए का मोबाइल रिचार्ज करवाती है।
यह भी पढ़े : क्यों नहीं पचती लड़कियों के पेट में कोई बात...!
राजस्थान स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग की वेबसाइट के अनुसार किसी गर्भवती महिला (15-49 वर्ष) की घर या रास्ते में प्रसव के दौरान मौत हो जाती है तो उसकी सूचना पर सरकार की तरफ से 200 रुपए के मोबाइल के रिचार्ज का इनाम दिया जाता है। गर्भवती महिला की मृत्यु की खबर 24 घंटे के भीतर टोल फ्री नम्बर 104 पर देनी होगी। इसके साथ ही यह सूचना ई-मित्र भी दी जा सकती है।

एक टिप्पणी भेजें