OMG! चुडेलों के गांव की कहानी जानकर आप दंग रह जाएंगे


इंसानों के गांवों के बारे में तो खूब देखा सुना होगा, लेकिन चुडेलों के भी गांव भी होते हैं, यह शायद कभी ना तो देखा होगा और ना ही सुना होगा। लेकिन, यह सच्चाई है कि अफ्रीकी देश घाना में कुछ गांव ऐसे हैं जहां पर समाज या परिवार द्वारा घोषित चुडैले निवास करती है। इन गांवों को चुडैल के गांव के नाम से ही पहचाना जाता है। यहां एक दो नहीं बल्‍कि पूरे छह गांव।

हाल ही में म्यूनिख की एक फोटोग्राफर ने इन गांवों के कुछ फोटो क्‍िलप अपने कैमरे में कैद किए हैं। आइए जानें इन चुडैल गावों का पूरा सच...

महिलाएं क्यों है जिम्‍मेदार -अशिक्षा के चलते अफ्रीकी देश घाना में लोग आज भी अंधविश्वास के शिकार है। इसी अंधविश्वास के चलते यहां पर चुडैलों की संख्‍या इतनी बढ़ गई है कि पूरे के पूरे छह गांव बस गए हैं। शायद यह पढ़कर आपको भी विश्वास नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह पूरी तरह से सच है। यहां पर इन गांवों में इस समय करीब 1500 से अधिक चुड़ैल रह रही हैं। जिन्‍हें डायन नाम से भी बुलाया जाता है।
यह भी पढ़े : यहां एक दिन के लिए किसी की भी पत्नी के साथ संबंध बनाने की है आजादी

हाल ही में म्यूनिख की फोटोग्राफर एन क्रिस्टिने वोएहर्ल ने इन गांवों की महिलाओं की फोटो क्‍लिक की हैं। इसके अलावा उन्‍होंने वहां की महिलाओं से बात भी की। जिसके बाद इन महिलाओं का एक ऐसा सच सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो जाता है। इन महिलाओं के चुड़ैल बनने के पीछे की कहानी भी बड़ी अजीब है।

अगर यहां पर किसी महिला के पति की मौत, बीमारी, दुघर्टना, सांप काटने या नदी में डूबने से होती है तो उस महिला को चुड़ैल घोषित कर दिया जाता है। परिवार एवं समाज के दबाव के आगे यह महिलाएं विरोध करने की हिम्मत भी नहीं कर पाती।
यह भी पढ़े : चर्च है या कंकालों का घर, जाते हुए कांप उठती है रूह

परिवार से कर दिया जाता है अलग- इसके बाद उसे एक सामान्‍य महिला की श्रेणी से अलग कर दिया जाता है। उसे खाना-पीना भी नहीं दिया जाता है। ये लोग ऐसा मानते है कि ये महिलाएं डायन हो गई हैं। जिससे यहां पर हर साल हजारों महिलाओं को चुड़ैल बताकर जिंदा जला दिया जाता है।

इसके अलावा खेतों में काम करने से लेकर खाना बनाने की जिम्‍मेदारी भी इन महिलाओं की होती है। इतना ही नहीं अपने परिवार से अलग होने पर ये महिलाएं काफी रोती चीखती है, लेकिन इनकी कोई नहीं सुनता है। समाज की मुख्यधारा से कटने के बाद गांव-परिवार छोड़कर चुड़ैलों के गांव में रहने वाली ये महिलाएं अपनी पहचान खो चुकी होती हैं। इसक चलते अब इन्‍हें अपनी जिंदगी से भी कोई लगाव नहीं हैं।
यह भी पढ़े : सेक्स लाइफ का मजा ख़राब कर सकती हैं ये पांच बातें

Post a Comment

और नया पुराने