कबाली ने तोड़े कमाई के सारे रिकार्ड्स, पहले ही दिन कमाए जान कर चौंक जाएंगे आप


रजनीकांत की कबाली ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। प्रोड्यूसर्स का दावा है कि शुक्रवार को रिलीज हुई कबाली ने पहले दिन ही इंडिया में 250 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म के प्रोड्यूसर्स के मुताबिक, कबाली ने सिर्फ तमिलनाडु में 100 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया, जबकि 150 करोड़ रुपए का कलेक्शन देश के बाकी हिस्सों में हुआ। 

यह भी पढ़े : जाने कैसे कैटरीना, दिपिका और प्रियंका से आगे निकली सनी लियोनी

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक,"कबाली को दुनियाभर की 8000-10000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। इसमें US की 480, मलेशिया की 490 और गल्फ देशों की 500 स्क्रीन्स शामिल हैं।'' फिल्म ने करीब 100 करोड़ रुपए का कलेक्शन दुनिया के बाकी हिस्सों में किया है।

इंडिया: टॉप 5 हाईएस्ट ग्रॉसर्स  फर्स्ट डे कलेक्शन
कबाली : 250 करोड़ रुपए
बाहुबली: द बिगनिंग : 50 करोड़ रुपए 
हैप्पी न्यू ईयर: 45 करोड़ रुपए
प्रेम रतन धन पायो: 40 करोड़ रुपए
सुल्तान: 36.5 करोड़ रुपए

यह भी पढ़े : अक्षय से न होती ये गलती तो ट्विंकल नहीं रवीना होती पत्नी!

Post a Comment

और नया पुराने