इसलिए स्त्री और पुरुष के साथ रहने का रिवाज़ बना जिसे बाद में शादी का नाम दिया गया और शादी कोई ऐसा रिश्ता नहीं हैं, जिसमे दो लोगों के सिर्फ एक साथ एक ही छत के नीचे रहने लगे, बल्कि यह एक ऐसा रिश्ता हैं जिसमे दो इन्सानो की पूरी जिंदगी एक दूसरे के विश्वास पर टिक कर आगे चलने वाली होती हैं। लेकिन यह अफ़सोस की बात हैं कि आज की व्यस्त दुनिया में लोगों का एकदूसरे के प्रति भरोसा ना के बराबर होता जा रहा हैं.इन सब बातों में एक चीज़ जो सबसे बुरी हो रही हैं वह ये हैं कि लोग शादीशुदा होते हुए भी अपने अकेलेपन को खत्म करने के लिए शादी के बाहर संबंध बना रहे हैं।
यह भी पढ़े : ऐसे स्तनो से होती है सबसे ज्यादा उत्तेजना..
एक सर्वे के मुताबिक आज तकरीबन 40% लोगों के अवैध सम्बन्ध हैं जिसमे 28% मर्दों द्वारा बनाये गए हैं और 12% औरतों द्वारा बनाये गए हैं।
इन आकड़ों के अलावा कुछ और बातें हम आप को बताते हैं जो इस तरह अवैध सम्बन्ध की वजह बनती हैं...
1. समय :- आज के समय में हर कोई अपने करियर को महत्व देता हैं। यह बात अच्छी भी हैं। लेकिन यही बात आज पति पत्नी के बीच झगड़े की वजह बन रही हैं। दोनों अपने-अपने काम में इतने व्यस्त होते हैं कि एकदूसरे के लिए वक़्त ही नहीं होता हैं। ऐसे में अपने आस-पास रहने वाले लोगों से आकर्षित होना आम बात हो जाती हैं।
2.उम्र :- दो लोगों के बीच उम्र का फासलां भी रिश्ते बिगाड़ने की एक बड़ी वजह बनता हैं। कम उम्र में शादी करना भारत की परंपरा रही हैं जिसमे लड़की की उम्र तो कम होती हैं लेकिन लड़का उम्र में काफी बड़ा होता हैं और उम्र का यह अन्तर सोच के अंतर में बदलने लगता हैं। सोच का भिन्न होना गलत नहीं हैं लेकिन एकदूसरे की सोच को न समझ पाना ही विवादों की वजह बनती हैं।
यह भी पढ़े : बिस्तर पर पुरूषों के सही परफॉर्म न कर पाने के 7 कारण
3.बच्चे :- शादी के बाद बच्चे होना स्वभाविक हैं.लेकिन कभी कभी यही शादी ख़राब करने की वजह बन जाते हैं। महिलाएं अक्सर अपने बच्चों और पति के बीच सामंजस्य नहीं बना पाती और पति इस बात को स्वीकार नहीं कर पाते हैं, जिससे पति-पत्नी के बीच झगड़ा शुरू हो जाता हैं। इसके अलावा बच्चे होने के बाद औरतें शारीरिक तौर पर अनाकर्षक हो जाती हैं और उनके पति उनकी ओर ध्यान कम देने लगते हैं।
4 सेक्सुअल असंतोष :- विवाहोतर संबंध होने की यह वजह सबसे आम हैं क्योकि सेक्स आज भी भारत में एक टैबू बना हुआ हैं। भारत में आज भी ऐसे कई जोड़े हैं जो कई सालों से साथ रहे हैं, उनके बच्चे भी हैं लेकिन दोनों के बीच संतोषजनक शारीरिक संबंध कभी बन ही नहीं पाए।
इतनी सारी वजह से निपटने का एक ही उपाय हैं विश्वास, पति-पत्नी का एकदुसरे में भरोसा। तभी कोई शादी टिक सकती हैं वरना शादी के बाहर इसी तरह से लोगों के सम्बन्ध बनते रहेंगे और शादी बस एक कहने भर की परंपरा बन कर रह जाएगी।
यह भी पढ़े : गालों का रंग खोलता है लड़कियों के चरित्र का राज

एक टिप्पणी भेजें