यह भी पढ़े : रात में की गई यह गलतियां आर्थिक परेशानी का कारण बनती हैं
हमारी स्थिति पृथ्वी की बाह्य सतह पर होने के कारण इन चुम्बकीय तरंगों का प्रवाह हमारे शरीर में भी उत्तर से दक्षिण की ओर ही होता है। यदि हम उत्तर की ओर सिर रखकर सोते हैं, तो ये तरंगें सबसे पहले हमारे सिर को छूती हैं और पैर की ओर प्रवाहित होते हुए शरीर से बाहर निकलती हैं।
ऐसी स्थिति में ये तरंगें हमारे शरीर में रक्त प्रवाह को मस्तिष्क की स्थिति के ठीक विपरीत दिशा में प्रवाहित करती हैं। शयन के समय विद्युत चुम्बकीय तरंगों का प्रभाव शरीर पर ज्यादा होता है। अत: वास्तुशास्त्र के अनुसार सोते समय सिर दक्षिण में रखना चाहिए।
यह भी पढ़े : सोने के यह तरीके कम करते है आपकी उम्र
यदि दक्षिण में सिर रखना संभव ना हो तो पूर्व व पश्चिम में भी सिरहाना रखा जा सकता है। हर दिशा का अपना अलग प्रभाव है। चारों दिशाओं की संधि अर्थात् आग्नेय, वायव्य आदि कोनों में सिरहाना रखने से बचना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें