गर्लफ्रैंड उम्र में छोटी है, तो ये 5 काम करने से बचें!


अगर आपकी गर्लफ्रैंड उम्र में आपसे 5-6 साल छोटी है, तो इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। वरना हो सकता है ब्रेकअप... 

यह भी पढ़े : हर मर्द जानना चाहता है लड़कियों की ये 10 बातें...!

1- बड़प्पन का रौब न दिखाएं। उसे बार-बार समझाएं नहीं। लाइफ को एंजॉय करें। उसकी शरारतों के साथ शरारतें करें। जबरदस्ती सीरियस न रहें। हालांकि उम्र के हिसाब से उसकी हरकतें आपको बचपन वाली लग सकती हैं, लेकिन ध्यान रखिए वह आपसे तभी अटैच रहेगी, जब आप उसके साथ रोमांटिक लाइफ जीएंगे। उसकी खुशियों को समझें।

2- उसे नासमझ होने का एहसास न कराएं। आप मेच्योर हैं, लेकिन गर्लफ्रैंड के लिए सभी चीजें नई-नई हैं। इंटीमेसी पर भी उसे रोके नहीं। उसके प्यार को समझे। सेक्सुअल रिलेशन्स पर बेवजह का ज्ञान न झाड़ें। 

3- आप शोहरत, दौलत और सूरत में उससे कहीं आगे हैं, तो इस सब को जताएं नहीं। हो सकता है वह फिजूलखर्च करे, लेकिन रोके नहीं। धीरे-धीरे उम्र के हिसाब से खुद ब खुद समझ आ जाती है। जब कपल के बीच उम्र का फासला होता है, तो आमतौर पर कहासुनी इसी बात पर होती है कि उम्र में बड़ा लेक्चर देने लगता है। 

यह भी पढ़े : बच्चे नहीं चाहिए तो अपनाए ये सेफ सेक्स पोजीशन...!

4- कोई पुराना रिलेशनशिप रहा हो, तो सच बता दें। छुपाएं नहीं। किसी और से पता लगने पर आपकी गर्लफ्रैंड का दिल टूट सकता है और आप पर से विश्वास उठ सकता है। रिश्ते तभी लंबे चलते हैं, जब सच बोला जाए। इस बात का उसे बुरा नहीं लगेगा कि पहले आप किसी रिलेशन में थे। बुरा इस बात का लगता है कि उसे बताया नहीं।

5- गर्लफ्रैंड आपसे अगर उम्र में 7-8 साल छोटी है, तो इंटीमेट होने को लेकर उसके साथ कभी कोई जोर-जबरदस्ती या जल्दबाजी न करें। बेहतर होगा ये सब तब करें, जब सीरियसली उसके साथ रिलेशन मेंटेन करना हो।

Post a Comment

और नया पुराने