वजन बढाने और मोटा होने के सरल उपाएँ


क्या आप बहुत पतले हैं और मोटा होना चाहते हैं या आप सोचते है की मोटे होने की लिए किसी तरीके या टोटके का इन्तजार किया जाए तो लीजिये हम आपके लिए ला रहे हैं कुछ आसान घरेलु टोटके/उपाए, जिन पर अमल कर आप अपना वजन बड़ा सकते है वजन कम हो या अधिक पर शरीर स्वस्थ्य होना ज्यादा आवश्यक हैं जो व्यक्ति अत्यधिक पतला होता है वह किसी भी कार्य को करने में बहुत जल्दी थक जाता है तथा दुबले व्यक्ति के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने लगती है दुबलेपन का प्रमुख कारण आनुवंशिकता तथा व्यक्ति का पौष्टिक भोजन न लेना और डाइजेस्टिव सिस्टम का ठीक न होना है जिसके कारण दुबले व्यक्तियों में अनेक प्रकार के रोग होने के संभावना हो सकती है, जो लोग मोटे नहीं होते वे लोग लगातार मोटे होने का प्रयास करते रहते है परन्तु इन प्रयासों द्वारा भी कोई लाभ नहीं होता इसलिए कुछ घरेलु उपाय अपनाये वजन बढ़ाने के लिए जो शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ उपयोग करने में आसान भी होते है

व्यायाम :- वजन बढाने के लिए सबसे पहली और शुरूआती आवश्यकता है ‘व्यायाम’ क्योकि करने से ही शरीर की मान्पेशिया खुलती है, भूख ज्यादा लगती है और खाना सही से पचता है तथा शरीर मजबूत होता है

यह भी पढ़े : सावन के महीने में इन चीजों को खाने से नाराज होते हैं भगवान

सम्पूर्ण आहार का सेवन है जरुरी :- वजन बढ़ाने के लिए आप दिन में पेट भर खाने की जगह 5 से 6 बार थोड़ा-थोड़ा भोजन ले. खाने के समय को लगातार नियमबद्ध रखे सुबह का नाश्ता अधिक मात्रा में ले

पोषक तत्वों का सेवन :- आहार में हमेशा पौष्टिक तत्वों का ही सेवन करे. इसमें मक्खन, फल, हरी सब्जियां, घी, दही, ज्यूस, गुड़, ड्राई फ्रूट्स, सलाद आदि को शामिल कर सकते है यह उत्पाद शरीर को भरपूर ऊर्जा प्रदान करते है पोषक तत्वों के लगातार सेवन से पतलापन दूर हो जाता है जिससे आप मोटे होने लगते है

यह भी पढ़े : नहाने के पानी में मिलाएं ये एक चीज, होगा भाग्य प्रबल...!

फलों के फायदे :- पतलापन दूर करने तथा वजन बढ़ाने के लिए केला,पपीता, खरबूजा, तरबूज, अनार, सेब, आम, मौसमी गाजर, टमाटर, मौसमी फल, संतरा आदि फलों का सेवन लाभदायक होता है इन फलों में विटामिन, खनिज, एनर्जी और पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाये जाते है

ड्राई फ्रूट्स का सेवन :- ड्राई फ्रूट्रस, बादाम, किशमिश आदि में भरपूर मात्रा में कैलोरी पायी जाती है. बादाम और अन्य ड्राई फ्रूट्रस को रोस्ट कर उसकी क्रंची बनाकर स्नैक्स के तौर पर खाये शरीर का वजन बढ़ाने के लिए बादाम, किशमिश, अंजीर, काजू, पिस्ता और मूंगफली आदि का सेवन करे इसमें वसा, कार्बोहाइड्रेट व पोषक तत्व होते है जो मोटापा बढ़ाने में मदद करते है

यह भी पढ़े : एक ऐसी मंडी जहां लगती है मर्दों की बोली!

Post a Comment

और नया पुराने