यहां 80 लोगों की जान ले चुके भुत, खौफ इतना कि शाम होते ही घरों में दुबक जाते हैं लोग!


मेहंदीपुर बालाजी से सटे उदयुपरा गांव के ग्रामीण अंध विश्वास के चलते 7-8 माह से भूत प्रेतों का साया मानते हुए गांव में करीब 80 लोगों की अकाल मौत होने का दावा कर रहे हैं। लोगों में भय भी इस कदर समाया है कि दिन ढलते ही लोग घरों में दुबक जाते हैं और रात को उखड़ी नींद में सोते हैं। कुछ लोग नींद में डर कर घरवालों को जगा देते हैं, तो अनेक लोग रात के समय अजीब -अजीब आवाजें सुनाई देने का दावा करते हैं।   

यह भी पढ़े : OMG! चुडेलों के गांव की कहानी जानकर आप दंग रह जाएंगे

ग्रामीणों बताते है कि उक्त संस्थान के गुरूजी ने गांव की श्मशान में 7-8 महीने पहले एक महिला का कथित तौर पर भूत भगाने के नाम पर तंत्र मंत्र किया, जो साधना अधूरी रह गई, जिसके चलते गांव की मरघट जाग उठी है। अब ग्रामीण इन्हीं गुरूजी से मामले का समाधान करने की गुजारिश कर रहे है।

इस बारे में ईटीवी ने मामले की पड़ताल करना शुरू किया तो ग्रामीणों बताया कि गांव में पिछल्ले 7-8 माह के बीच 75 से 80 लोगों की अकाल मौत हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि मौत भी इस प्रकार से होती है कि रोगी को चिकित्सालय तक पहुंचाने तक का समय नहीं मिलता।

यह भी पढ़े: एक खूबसूरत लड़की की वजह से वीरान हुआ था यह गांव

Post a Comment

और नया पुराने