खिलौनों से खेलने की उम्र में दिन में कई लोगों की हवस का शिकार होती है यहां की बच्चियों


वेश्यावृत्ति एक ऐसा पेशा है, जिसमें एक बार चले जाने के बाद वापसी की उम्मीदें ख़त्म ही हो जाती हैं। वहां से बाहर अगर कोई आ भी जाए, तो खुली और साफ़ हवा में उसका दम घुटने लगता है। आम ज़िन्दगी उनके लिए आसान नहीं रह जाती। बांग्लादेश उन मुस्लिम देशों की लिस्ट में शामिल है, जहां पर वेश्यावृत्ति लीगल है। यहां के तंगेल जिले का कांडापारा वेश्यालय देश का सबसे पुराना और दूसरा सबसे बड़ा वेश्यालय है। यहां की लड़कियों का जीवन किसी नरक से काम नहीं....

यह भी पढ़े : यहां दो वक्त की रोटी के लिये जिस्म बेच रहीं हैं लड़कियां!

6 ,7 या 8 ये उम्र जब बच्चे खिलौनों पर फ़िदा होते हैं और माँ बाप उन्हें दुनियादारी की बातें सिखाते हैं,पर यहाँ खिलौने की जगह बड़ी दिखने के लिए लड़कियों को Oradexon दिया जाता हैं, जो बेहद ख़तरनाक होता है। यहाँ की लड़कियां ‘जवान’ हो चुकी हैं।और फिर इनके जीवन में खिलौनों की कोई जगह नहीं बचती क्योंकि इन्हें हर दिन 15 से 20 लोगों की हवस का शिकार होना पड़ता है। हर दिन अपने बचपन को भूलकर अपने ग्राहक को खुश करना पड़ता है, रोज इनका बचपन मरता है, ये नाबालिग वेश्याएं हैं।

इनके ग्राहक की कोई उम्र नही होती हैं.,कोई बाप की उम्र का, तो कोई दादा की उम्र का, पर इनके लिए तो उन्हें खुश करना ही धर्म भी है और कर्म भी,और कर्म की श्रेष्ठता तो आप जानते ही हैं। उसी से पेट भरता है, उसी से ज़िन्दगी चलती है। अगर ये हर दिन इतने लोगों के साथ हमबिस्तर न हों, तो एक वक़्त का खाना भी नसीब नहीं होगा।

यह भी पढ़े : भारत में यहां पीढि़यों से बहुओं से कराते आ रहे हैं वेश्‍यावृत्ति

ये नाबालिग लड़कियां वेश्यावृत्ति के धंधे में जबरन या मजबूरन आने के बाद गहरे दलदल में धंसती चली जाती हैं। वहां जब कोई मासूम आती है, तो सबसे पहले उसके बचपन को कुचल दिया जाता है और फिर भेड़ियों के सामने उसके जिस्म को फेंक दिया जाता है। फिर हर दिन, हर रात, उन्हें अपने रूह को खुरचना पड़ता है।आखिर इससे मिलने वाले 200 से 500 रुपये ही तो उनकी ज़िन्दगी हैं।

ये बात अलग है कि ये पैसे उनके पास नहीं आते, बल्कि जिस अधेड़ महिला के अंडर में वे रहती हैं, उनके पास जाते हैं। इन्हें तो बस पेट भरने को कुछ रोटियां मिल जाती हैं। कभी-कभी ये अधेड़ महिलाएं इन बच्चियों को तोहफ़े भी दे देती हैं, लेकिन इन तोहफ़ों में ‘लाश’ बन चुकी इन मासूमों को कोई दिलचस्पी नहीं रहती।

यह भी पढ़े : भारत में यहां माँ बाप करते हैं बेटी के जिस्म का सौदा

Post a Comment

और नया पुराने