रिंगिंग बेल्स प्राइवेट लिमिटेड सबसे सस्ता एंड्रॉयड फोन ‘फ्रीडम 251’ बनाने वाली चर्चित कंपनी ने दावा किया है कि 28 जून से कंपनी ग्राहकों को हैंडसेट की डिलिवरी शुरू कर देगी। डिलिवरी उन ग्राहकों को की जाएगी जो इसके लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।
कंपनी के निदेशक मोहित गोयल ने ने पीटीआई को बताया, “हम पहले भुगतान के आधार पर कैश ऑन डिलिवरी के लिए 28 जून से ग्राहकों को फ्रीडम 251 फोन डिलिवर करना शुरू करेंगे।”
यह भी पढ़े : अब चलाएं बिना इंटरनेट व्हाट्सएप!
क्या है कंपनी का दावा और फोन के फीचर्स?
फ्रीडम 251 3जी सपोर्ट करता है.
यह डुअल सिम है और एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है.
फोन के साथ एक साल की वारंटी भी.
फोन की स्क्रीन 4 इंच की जो WVGA IPS को सपोर्ट करती है.
देशभर में 650 सर्विस सेंटर होने का दावा.
फोन में 1.3 गीगाहर्टज क्वाडकोर प्रोसेसर.
1जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल मेमोरी है.
इंटरनल मेमोरी को 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है.
फोटो खींचने के शौकीनों के लिए इसमें फ्रंट और बैक दोनों कैमरे हैं.
फ्रंट कैमरा 0.3 जबकि बैक कैमरा 3.2 मेगापिक्सल से लैस.
यह भी पढ़े : मात्र 600 रूपए में बनाए होम मेड एयर कंडीशनर (AC)

एक टिप्पणी भेजें