यह भी पढ़े : शास्त्रों के अनुसार सुबह-सुबह ये चीजे दिखने पर आपका दिन अच्छा बीतता है
1. बंद हो चुकी घड़ी की मरम्मत करवा लेनी चाहिए या उसे घर से बाहर कर देना चाहिए। बंद घड़ी को घर में रखना प्रगति में बाधक होती है।
2. घर में किसी भी देवी देवता की टूटी मूर्तियां और पुरानी हो चुकी तस्वीरें नहीं होनी चाहिए। इससे नकारात्मक प्रभाव बढ़ता है।
3. शिवलिंग की पूजा मंदिर में करना लाभप्रद होता है लेकिन घर में शिवलिंग रखना वास्तु की दृष्टि से अच्छा नहीं होता है। अगर रखना चाहें तो पारद शिवलिंग रखें।
4. देवी काली के कई रूप हैं जिनमें एक रूप है श्मशान काली इनकी प्रतिमा घर में नहीं रखनी चाहिए। श्मशान काली की पहचान है इनका बायां पैर भगवान शिव के ऊपर होता है।
5. घर में आइना, खिड़की या दरवाजे के शीशे टूट गए हैं तो उन्हें बदलवा लें। टूटे हुए शीशे रिश्तों में दरार डालते हैं साथ ही आय में बाधक माने जाते हैं।
यह भी पढ़े : इस गली में किस करने आते हैं सैंकड़ों कपल, ये है मान्यता
6. टूटे हुए बर्तन और खराब पड़े इलेक्ट्रॉनिक सामानों को घर में नहीं रखना चाहिए। इसे वास्तु विज्ञान में दोष उत्पन्न करने वाला माना गया है जो घर में सुख शांति और धन संपत्ति में बाधक होता है।
7. नटराज की मूर्तियों को घर में नहीं रखना चाहिए। नटराज रूप में शिव का उग्र रूप होता है। शिव इस रूप में तांडव नृत्य करते हैं जो विनाश का प्रतीक है।
8. डूबते जहाज की तस्वीर या मूर्ति घर में नहीं रखें यह नुकसान का प्रतीक माना जाता है। इससे बरकत में कमी आती है।
9. वास्तु विज्ञान में बताया गया है कि घर में कभी भी जंगली जानवर खास तौर पर हिंसक पशुओं की तस्वीरों को घर में नहीं लगाना चाहिए।
10. वास्तु विज्ञान के अनुसार महाभारत की तस्वीर घर की सुख-शांति में बाधक होती है। महाभारत एक पारिवारिक युद्ध था जो परिवार में संघर्ष की भावना को बढ़ाता है। इसलिए महाभारत की तस्वीर घर में नहीं रखनी चाहिए।
यह भी पढ़े : शास्त्रानुसार सुबह-सुबह नहीं करने चाहिए ये 5 काम

एक टिप्पणी भेजें