24 घंटे ब्रा पहंनने से हो सकते है छः साइड-इफेक्ट


आमतौर पर लड़कियां सोचती हैं कि छोटे कप साइज के ब्रा पहनने से ब्रेस्ट लंबे समय तक टाइट बने रहेंगे।  इसके अलावा उन्हें लगता है कि दिनभर ब्रा पहनना, अच्छी फिगर के लिए जरूरी है। पर आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि ये दोनों ही बातें पूरी तरह से गलत हैं। शायद आपको पता न हो लेकिन चौबिस घंटे ब्रा पहनना खतरनाक हो सकता है। चौबिस घंटे ब्रा पहनने से त्वचा सांस ही नहीं ले पाती है और इससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो जाती हैं। कोशिश कीजिए कि ऑफिस से या कहीं बाहर से आने के बाद आप अपनी ब्रा उतार दें। दिनभर ब्रा पहने रहने के ये 6 साइड-इफेक्ट आपको भी डरा देंगे....

यह भी पढ़े : वैजाइना के बाल शेव करने के है 5 नुकसान

1. ब्रेस्ट पेन :- जो महिलाएं दिनभर ब्रा पहने रखती हैं उन्हें अक्सर ब्रेस्ट पेन की शिकायत हो जाती है। खासतौर पर उन महिलाओं को जो सही साइज की ब्रा नहीं पहनतीं।

2. ब्लड सर्कुलेशन होता है प्रभावित :- चौबिस घंटे ब्रा पहने रहने से ब्लड सर्कुलेशन भी प्रभावित होता है। कई बार ब्रा के बहुत अधिक टाइट होने से ब्रेस्ट टिशू के डैमेज होने का खतरा भी रहता है।

3. पीठ दर्द :- अगर आपको अक्सर पीठ दर्द की शिकायत रहती है तो आपकी ब्रा इसका कारण हो सकती है। अगर आप चौबिस घंटे ब्रा पहने रहती हैं तो आपको पीठ दर्द की शिकायत हो सकती है। खासतौर पर उन महिलाओं को जो छोटे साइज और बहुत टाइट ब्रा पहनती हैं।

यह भी पढ़े : ऐसे स्तनो से होती है सबसे ज्यादा उत्तेजना..

4. स्किन इरिटेशन :- 24 घंटे ब्रा पहनने से आपको स्किन इरिटेशन की समस्या हो सकती है। कभी खुजली, कभी जलन, कभी असहज होना इसके लक्षण हैं।

5. हाइपरपिग्मेंटेशन :- चौबिस घंटे ब्रा पहनने वाली महिलाओं को हाइपरपिग्मेंटेशन की समस्या होने का खतरा रहता है।

6. फंगस के फैलने की आंशका :- ब्रा पहनने रहने से हर समय मॉइश्चर बना रहता है। ऐसे में फंगस फैलने की आशंका भी बढ़ जाती है।

यह भी पढ़े : प्लेन में सेल्फी लेते वक़्त कैद हुआ एलियन

Post a Comment

और नया पुराने